फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्तीफे की चर्चा के बीच सीएम योगी से मुलाकात कर बोले भाजपा MLA, नहीं जाऊंगा कांग्रेस में

Thu, 26 Oct 2017 10:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मयंकेश्वर शरण सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा से इस्‍तीफा देने की चर्चा के बीच मयंकेश्वर शरण सिंह ने सीएम योगी से मुलाकात की और कहा इस्तीफा नहीं देंगे। लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि, मैं मर जाऊंगा लेकिन कांग्रेस में नहीं जाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं एक लाख 25 हजार रुपये वेतन के लिए विधायक नहीं बना हूं। अगर मैं अपनी जनता के लिए काम नहीं कर पा रहा हूं तो मैं इस पद पर नहीं रहना चाहूंगा। गौरतलब है कि मयंकेश्वर ने इस्तीफा देने की बात कहकर हलचल मचा दी थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैंने सीएम योगी से अपनी समस्याएं बता दी हैं और उम्मीद है कि वो मेरी समस्या का समाधान करेंगे। ये पूछने पर कि अब वो आगे क्या करेंगे। उन्होंने बताया कि आपको पांच-छह दिनों में पता चल जाएगा।

सूत्रों के अुनसार, योगी सरकार के राज्यमंत्री सुरेश पासी से उनकी अनबन है और वो मयंकेश्वर की विधानसभा क्षेत्र में दखल देते रहते हैं। जिससे वो काफी समय से नाराज थे और इस्‍तीफा देने की बात कही थी।
विज्ञापन


मयंकेश्वर अमेठी जिले की तिलोई विधानसभा की सीट से विधायक हैं।

स्मृति को भी चुनाव लड़ना है
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से क्षेत्र में मयंकेश्वर सिंह का प्रभाव कम करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्मृति को सोचना चाहिए कि उन्हें भी 2019 में अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें