फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा विधायक नंद किशोर, बोले-जनता की आवाज उठाने पर अधिकारी करते हैं दुर्व्यवहार

Tue, 01 Apr 2025 02:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि जनता के साथ अन्याय एवं अत्याचार हो रहा है। जन प्रतिनिधि होने के नाते मदद करते हैं तो अधिकारी उन्हें दिल्ली या लखनऊ दरबार से जोड़कर पूरे मामले को पलट देते हैं। मुख्यमंत्री के हितैशी बने रहते हैं। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रेस वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने अपनी ही सरकार को निशाने पर लिया। अधिकारियों पर कई बड़े आरोप लगाए। कहा कि प्रदेश में लगातार एक नैरेटिव सेट किया जा रहा है। जनहित की बात करने पर मुझे हटाने के लिए विधायकों से अभियान चलवाया जा रहा है। यह बिल्कुल गलत और जनता के साथ अन्याय है।  

विज्ञापन


गुर्जर ने कहा कि प्रदेश के भ्रष्ट अधिकारी भ्रष्टाचार करने में लिप्त हैं। इसका दुष्प्रभाव यह है कि जब कोई विधायक जनता की बात अधिकारी से कहता है तो अधिकारी उसकी बात न सुनकर दुर्व्यवहार करते हैं। मीडिया उस बात को लेकर जनप्रतिनिधि को मुख्यमंत्री के विरोध के रूप में स्थापित करता है। प्रदेशभर के विधायक एवं जनता इस षडयंत्र से त्रस्त है। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: 'राष्ट्र को मजबूत बनाती भाषाएं...,' सीएम योगी बोले- राजनीतिक हितों के लिए भावनाओं को भड़का रहे नेता

जनहित की बातों को भी अधिकारी सिद्ध कर देते गलत

उन्होंने आगे कहा कि मेरे साथ अधिकारियों द्वारा लगातार दुर्व्यवहार करने का कारण सिर्फ जनता की आवाज उठाना है। अधिकारी मुख्यमंत्री को मुझे उनका विरोधी बताकर मेरी जनहित की बातों को भी गलत सिद्ध कर देते हैं। यदि मैं कुछ भी गलत कह रहा हूं तो मेरा नारको टेस्ट कराया जा सकता है। मीडिया से निवेदन है कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के नाते मेरे साथ हो रहे अन्याय की सच्चाई को दिखाने में मेरी मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें