भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी
- फोटो : amar ujala
विधायक शशांक ने बताया कि जिस नंबर से मैसेज आया वह अमेरिका के टेक्सास शहर का है। धमकी देने वाला अली बुदेश दुबई का माफिया है और अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी दाऊद इब्राहिम का गुर्गा है। त्रिवेदी ने दाउद के इशारे पर ही रंगदारी वसूलने की आशंका जताई है।
विधायक अनीता लोधी से चौथी बार मांगी रंगदारी
साहिबाबाद। डिबाई से भाजपा विधायक अनीता लोधी राजपूत को मंगलवार को चौथी बार 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। न देने पर हत्या की धमकी दी गई। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक को फोन कर मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मामले पर डीजीपी ओम प्रकाश सिंह का कहना है, ‘अभी तक जो भी शिकायतें मिली हैं, सब एक तरह की हैं। एक ही नंबर का इस्तेमाल किया गया है। सभी काल वायस ओवर इंटरनेट प्रोटोकाल (वीओआईपी) से की गई हैं। हम धमकी देने वालों के काफी करीब पहुंच चुके हैं। वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।’