फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने सीएम को पत्र लिखकर विवेक हत्याकांड पर उठाए सवाल, कहा- डीएम के खिलाफ एक्शन लें

Sun, 30 Sep 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा विधायक ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ के विवेक तिवारी हत्याकांड में पुलिस प्रशासन की लीपापोती की कोशिश लगातार जनता का निशाना बन रही है। अब इस मामले में हरदोई के शाहाबाद की विधायक रजनी तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पुलिस प्रशासन व जिलाधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


रजनी तिवारी ने लिखा है कि, इस घटना ने प्रदेश प्रशासन व पुलिस की छवि धूमिल की है। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कही गई, लेकिन वो थाने में बयान देता नजर आया। वहीं, पीड़ित परिवार ने लखनऊ जिलाधिकारी द्वारा धमकाये जाने की बात भी कही है जो कि बेहद शर्मनाक है।

रजनी तिवारी ने सीएम योगी से मांग की है कि घटना में लखनऊ के जिलाधिकारी व पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे जनता के बीच सख्त संदेश जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, आरोपी सिपाही संदीप कुमार व प्रशांत चौधरी को बर्खास्त कर दिया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें