डॉ. नीरज बोरा
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ उत्तर क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. नीरज बोरा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज अभी जांच रिपोर्ट में मैं कोरोना पॉजिटिव आया हूं। जो भी लोग पिछले दिनों मेरे संपर्क में आए हैं वो अपना परीक्षण करवा लें।
इसके पहले, प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,844 है। पिछले 24 घंटों में 1,19,470 कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। संक्रमण से अब तक 8,764 लोगों की मृत्यु हुई है।
हमारा अनुरोध है कि जिनका टीकाकरण होना है, वे अपना टीकाकरण कराएं।
उन्होंने बताया कि सोमवार तक हमने 38,78,698 कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लोगों को लगाई है और 9,42,366 लोगों को दूसरी डोज भी दे चुके हैं। वैक्सीन हमारे पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।