अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,844 है। पिछले 24 घंटों में 1,19,470 कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। संक्रमण से अब तक 8,764 लोगों की मृत्यु हुई है।
हमारा अनुरोध है कि जिनका टीकाकरण होना है, वे अपना टीकाकरण कराएं। ये बातें मंगलवार को अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कही।
उन्होंने बताया कि सोमवार तक हमने 38,78,698 कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लोगों को लगाई है और 9,42,366 लोगों को दूसरी डोज भी दे चुके हैं। वैक्सीन हमारे पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।