फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पार्षद मोंटी को मनाने पहुंचे भाजपा महानगर अध्यक्ष

विज्ञापन
पार्षद मुकेश सिंह मोंटी को मिठाई खिलाते भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी।
विज्ञापन
लखनऊ। महापौर से मनमुटाव के कारण छह महीने से खफा चल रहे मौलवीगंज वार्ड के पार्षद मुकेश सिंह मोंटी को मनाने भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी व कई पार्षद बृहस्पतिवार को उनके घर पहुंचे। महानगर अध्यक्ष ने उन्हें मिठाई खिलाई और पार्टी के लिए काम करने के लिए कहा।
विज्ञापन

मोंटी दो वर्ष से महापौर की कोर टीम के सदस्य थे। करीब छह महीने पहले कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने महापौर के खिलाफ बगावत कर दी। सदन में गंभीर आरोप लगाया कि महापौर सदन और कार्यकारिणी की कार्यवाही को अपने हिसाब से बदल देती हैं। पिछले सदन की बैठक में चर्चा के दौरान मोंटी नाराज होकर कार्यवाही बीच में छोड़कर चले गए थे और वे भाजपा के खेमे में भी नहीं बैठ रहे थे। चर्चा थी कि वह सपा में चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें