फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 दिसंबर से एक खास मकसद से जुटेंगे भाजपाई

Thu, 25 Dec 2014 09:47 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने सदस्यता अभियान को गति देने के लिए महानगरों पर विशेष तौर पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बनाई है। अटल के जन्मदिन 25 दिसंबर से पार्टी के प्रमुख नेता महानगरों में डेरा डालेंगे।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष  लक्ष्मीकांत वाजपेयी कानपुर में 28 दिसंबर को, अलीगढ़ एवं आगरा में 30 और झांसी में 31 दिसंबर को रहेंगे।

प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल वाराणसी में 25 और गोरखपुर में 30 दिसंबर को रहेंगे। प्रदेश महामंत्री एवं सदस्यता प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह मेरठ में 24 दिसंबर को रहेंगे। प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह इलाहाबाद में 24 तथा गाजियाबाद में 28 दिसंबर को रहेंगे।
विज्ञापन


पाठक ने बताया कि ये नेता महापौर, पूर्व महापौर और महापौर के प्रत्याशी रहे नेताओं, विधायकों, पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों, मंडल प्रवासियों, मंडल अध्यक्षों व मंडल सदस्यता प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी ने 25 से 31 दिसंबर के बीच प्रबुद्ध वर्ग में विशेष सदस्यता अभियान चलाने का भी निश्चय किया है।

सदस्यता अभियान की अब तक की स्थिति की समीक्षा के लिए सभी जिला प्रवासियों की 27 दिसंबर को यहां बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी प्रमुख नेता रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें