सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हो गया है । भाजपा सरकार ने साढ़े तीन साल समाजवादी पार्टी के कामों को अपना बताने में ही बिता दिए हैं। ना कोई नई योजना शुरू की और ना कोई काम पूरा कर पाए। बस सपा सरकार के कामों को अपना बताने का काम पूरी महारत से किया । इस काम में उसे न कोई संकोच हुआ और न हीं लाज आई।
पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार के यहां जारी बयान में दावा किया कि सरकार के प्रति जनता में आक्त्रसेश बढ़ता जा रहा है। जनता की उम्मीद अब फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर टिकी है। जिसने सरकार में रहते हर क्षेत्र में विकास के कीर्तिमान स्थापित किए थे। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय इटावा में लायन सफारी का निर्माण हुआ था। शुरूआत के दिनों से ही यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। लायन सफारी में जन्मे सिंबा, सुल्तान अब पर्यटको को दहाड़ते और विचरण करते हुए नजर आएगे। यही नहीं सपा सरकार ने ही सोनभद्र में गुलरिया पहाड़ी का जीर्णोद्धार करा कर उसे फिर से हरा हरा बनाया । बुंदेलखंड में समाजवादी सरकार ने 5 करो? पौधे लगाकर एक रिकार्ड कायम किया था।
यही नहीं समाजवादी सरकार ने विश्वस्तरीय खेलों के लिए इकाना स्टेडियम बनवाया था। जिसके नजदीक आधुनिक बाजार शान ए अवध का निर्माण हुआ था जिसे भाजपा सरकार ने औने-पौने दामों में बेच दिया। सपा सरकार में स्वतंत्रता संग्राम के साथ आपातकाल की स्मृतियो को भी ताजा रखने के लिए जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र बना था। आगरा एक्सप्रेस वे का निर्माण दो वर्ष में हो गया था। पूर्वाचल एक्सप्रेस वे की शुरूआत सपा सरकार में ही हो गई थी जिसे भाजपा सरकार सा?े तीन वर्ष में भी पूरा नहीं कर पाई। कहां समाजवादी सरकार ने जनता के लिए काम किया फलत: उसके काम जनता के चेहरे पर मुस्कान लाते है। भाजपा द्वेषपूर्ण, बदले की भावना से काम करती है। वह नफरत और समाज को बांटने का एजेंडा चलाती है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।