फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : आलमबाग पुलिस ने सनराइज हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच में सट्टेबाजी का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

Sun, 25 Oct 2020 10:48 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

आईपीएल मैच में सट्टेबाजी का खेल जोरों पर चल रहा है। ऐसे ही 3 सट्टेबाजों को आलमबाग पुलिस ने शनिवार देर रात दबोच लिया । तीनों के पास से ₹300000 से अधिक की नकदी बरामद हुई। देर रात हो रहे सनराइज हैदराबाद और  किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच में सट्टा लगा  रहे थे।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक आलमबाग प्रदीप सिंह के मुताबिक बड़ा बरहा निवासी  रंजीव ठाकुर के घर सट्टेबाजी की सूचना मिली पुलिस टीम ने छापेमारी की तो मौके से रंजीव ठाकुर सहित तीन लोग दबोच लिए गए । पकड़े गए आरोपियों में रंजीव के अलावा राजस्थान जयपुर के राजेश ठाकुर व राकेश ठाकुर शामिल है । तीनों रिश्तेदार बताए जाते हैं। राजेश व राकेश सगे भाई हैं।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह के मुताबिक आईपीएल   मैं शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद व किंग्स इलेवन पंजाब के बीच  मैच था।  जिसमें लाखों रुपये की बाजी लगी थी। पुलिस ने 3,03,700 रुपये, 7 मोबाइल फोन, सट्टा डायरी सहित कई सामन बरामद किया।  प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मोबाइल में कई लोगों के नाम मिले हैं जो मैच के दौरान मोटी रकम लगा रहे थे पुलिस इन सब की कुंडली खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें