फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: अयोध्या-मथुरा-काशी में भाजपा को तगड़ा झटका, सपा से मिल रही कड़ी टक्कर

Tue, 04 May 2021 12:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इन चुनाव को 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सेमीफाइनल माना जा रहा है। जबकि यूपी के विधानसभा चुनाव 2017 व लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के हाथों करारी हार मिलने के बाद सपा के लिए ये नतीजे उत्साह बढ़ाने वाले हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा को यूपी में भी समाजवादी पार्टी से कड़ी टक्कर मिल रही है। वहीं, भाजपा के एजेंडे में खास स्थान रखने वाले अयोध्या-मथुरा-काशी में पार्टी को तगड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन


अभी तक मिल रहे रुझानों व घोषित नतीजों के अनुसार, अयोध्या में जिला पंचायत सदस्य की 40 सीटों में से 24 पर सपा ने जीत दर्ज की है। इस नतीजे से सपाई गदगद नजर आ रहे हैं और अब जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर निगाहें जमाने लगे हैं। जीत से उत्साहित प्रत्याशी अभी तो कुछ बोलने से कतरा रहे हैं, लेकिन दबी जुबान अपनी दावेदारी से गुरेज भी नहीं कर रहे हैं।

वहीं, मथुरा में जिला पंचायत सदस्य की कुल 33 सीटें हैं। इनमें बसपा 12 सीटें लेकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, जबकि भाजपा की 8 और रालोद की भी आठ सीटें आई हैं। एक पर सपा और तीन निर्दलीय प्रत्याशियोां ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल पाई है।
विज्ञापन


इसके अलावा, वाराणसी में 40 सीटों में से 14 के नतीजे आए हैं। नतीजों व रुझान के मुताबिक सपा 10, भाजपा 7, बसपा 4, अपना दल (एस) 3, भासपा 2, अपना दल (कृष्णा गुट) 1 व कांग्रेस 1 सीट पर आगे है।




दरअसल, इन चुनाव को 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सेमीफाइनल माना जा रहा है। जबकि यूपी के विधानसभा चुनाव 2017 व लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के हाथों करारी हार मिलने के बाद सपा के लिए ये नतीजे उत्साह बढ़ाने वाले हैं वहीं बसपा भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराती हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन

अभी तक ये दिख रहा रुझान

वहीं, पूरे प्रदेश की बात करें तो सोमवार शाम तक 2357 जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना में भाजपा 699 और सपा 689 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। 670 सीटों पर निर्दलीय और 229 पर बसपा व 66 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे थे।

मतगणना के दूसरे दिन देर रात तक राज्य निर्वाचन आयोग ने 181 जिला पंचायत सदस्य, 38,317 ग्राम प्रधान, 55,926 क्षेत्र पंचायत सदस्यों व 2,32,612 ग्राम पंचायत सदस्यों के नतीजे जारी कर दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें