कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर किसानों, मजदूरों, मध्यवर्ग, व्यापारियों, छोटे और मझोले उद्यमियों के लिए राहत पैकेज दिए जाने की मांग की थी। पत्र की शुरुआत में उन्होंने योगी के पिता की मृत्यु पर अपनी शोक संवेदना जताई। साथ ही लिखा कि कोरोना महामारी से हर वर्ग के ऊपर भयंकर आर्थिक मार पड़ी है।
किसान, गरीब और मजदूर वर्ग विकट स्थिति में पहुंच गए हैं। आर्थिक संकट ने मध्य वर्ग और सामान्य नौकरीपेशा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। कारोबारी और व्यापारी वर्ग के ऊपर अस्तित्व बचाने का संकट खड़ा हो गया है। इन वर्गों की मदद करना अनिवार्य हो गया है।