फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज, निकाय चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा

Wed, 21 Dec 2022 01:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कोर कमेटी की बैठक बुधवार शाम लखनऊ में होगी। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की कोर कमेटी की बैठक आज शाम मुख्यमंत्री आवास पर होगी। इसमें शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह लखनऊ आ रहे हैं।

विज्ञापन


बैठक में निकाय चुनाव को लेकर उच्च न्यायालय के फैसले के मद्देनजर पार्टी की आगामी रणनीति पर मंथन होगा। निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में मंगलवार को सुनवाई हुई थी।

ये भी पढ़ें - बोर्ड की बैठक: मदरसों में छुट्टी का दिन शुक्रवार की जगह रविवार को करने का प्रस्ताव, आगे हो सकता है फैसला
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव में आरक्षण पर नहीं आया फैसला, हाईकोर्ट में आज भी जारी रहेगी सुनवाई
विज्ञापन


सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि ओबीसी आरक्षण लागू किए जाने के मामले में अभी तक मांगे गए सारे जवाब दाखिल कर दिए गए हैं। इस पर याचियों के वकीलों ने आपत्ति करते हुए सरकार से विस्तृत जवाब मांगे जाने की गुजारिश की, जिसे कोर्ट ने नहीं माना। 

इस पर बुधवार को फिर सुनवाई होगी। राज्य सरकार ने अपने हलफनामे में कहा कि निकाय चुनाव के मामले में 2017 में हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सर्वे को ही आरक्षण का आधार माना जाए। साथ ही इसी सर्वे को ट्रिपल टेस्ट माना जाए। वहीं ट्रांसजेंडर्स को आरक्षण दिए जाने के मामले में नगर विकास विभाग के सचिव रंजन कुमार ने हलफनामे में कहा कि इन्हें चुनाव में आरक्षण नहीं दिया जा सकता। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें