फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सांसद मनोज तिवारी बोले, यूपी में अब कानून का राज, पहले माफिया गाना गवाते थे पैसे भी नहीं देते थे

Fri, 02 Jun 2023 04:09 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भाजपा नेताओं ने बीते नौ साल में लखनऊ में कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा दिया। इस दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा सांसद मनोज तिवारी मीडिया को संबोधित करते हुए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निरालानगर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने सांसद राजनाथ सिंह के प्रयास से लखनऊ में हुए विकास कार्यों के अलावा मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियां गिनवाईं। उन्होंने कहा कि लखनऊ जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर लाखों लोगों को तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। 40 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू हुए, जिनमें से अधिकांश पूरे हो चुके हैं। वहीं वीवीआईपी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गिनवाया गया। दोनों जगहों पर सांसद मनोज तिवारी की मौजूदगी रही।

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी प्रदेश 19वीं से दूसरी रैंक पर आ गया। वहीं महंगाई दर भी काबू में आई है। प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ी है। वहीं सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि लखनऊ में 6000 करोड़ रुपये खर्च कर आउटर रिंगरोड बन रही है। इसका फायदा लखनऊ के अलावा मोहनलालगंज को भी मिलेगा। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी 4700 करोड़ रुपये से शुरू हो गया है। 3200 करोड़ खर्च कर 127 किमी लंबे लखनऊ-सुल्तानपुर रोड का चौड़ीकरण हो चुका है। वाराणसी से लखनऊ आने में जहां पहले छह घंटे से अधिक लगते थे, अब तीन घंटे 20 मिनट में लखनऊ पहुंच गया। हर तरफ ऐसी ही सड़कें बन रही हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से अब लखनऊ आना आसान हो गया है। प्रेसवार्ता में एमएलसी मुकेश शर्मा, मोहसिन रजा, रामचंद्र प्रधान, विधायक डॉ. नीरज बोरा, भाजपा नेता रजनीश गुप्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की मंत्रियों पर तल्ख टिप्पणी, बोले- भाजपा का पतनकाल शुरू
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सनबीम स्कूल में छिपा है छात्रा की मौत का राज, एसआईटी ने स्कूल में डाला डेरा


माफिया गाने का पैसा भी नहीं देते थे
इधर, वीवीआईपी गेस्ट हाउस में हुई प्रेसवार्ता में सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यूपी में अब कानून का राज है। पहले माफिया मुझसे गाना गवाते थे और पैसे भी नहीं देते थे। जनता ने सरकार बनाई है तो अब हिसाब भी ले। इसके लिए नमो एप भी बना है। प्रधानमंत्री का नौ साल में एक ही लक्ष्य रहा है, बिना किसी भेदभाव के सभी का कल्याण हो। उज्जवला योजना में 1.75 करोड़ कनेक्शन केवल यूपी में दिए गए। पहले गैस कनेक्शन के लिए 40 हजार घूस देनी पड़ती थी, अब फ्री मिलता है। राहुल गांधी विदेश में बोलकर देश की गरिमा गिरा रहे हैं।
विज्ञापन


100 फीसदी सांसद निधि समाज के हित में खर्च की
सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि दो साल तक कोरोना काल में सांसद निधि ही नहीं मिली थी। इसके अलावा सात साल में 100 फीसदी सांसद निधि का उपयोग कराया। इससे शौचालय, सामुदायिक उपयोग के हॉल, सड़कें आदि बनवाई हैं। 105 किमी लंबा आउटर रिंगरोड बन रहा है। 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 2024 तक यह चालू हो जाएगा। जल जीवन मिशन में हर घर नल से पानी पहुंच रहा है, हर खेत को पानी उपलब्ध हो रहा है। यूपी में ट्रिपल इंजन की सरकार हो गई है। सभी मेयर हमारे हैं। मेरी मांग है कि लोग और ब्यूरोक्रेसी भी राष्ट्र निर्माण में भागीदार बने।

2024 में जीत के बाद शिक्षामित्रों पर होगा फैसला
शिक्षामित्रों पर आए एक सवाल पर सांसद कौशल किशोर ने कहा कि अखिलेश सरकार की गलत नीति से उनका नुकसान हुआ। जब उनको सहायक अध्यापक नहीं बनाया जा सकता था। इसके बाद भी ऐसा किया गया। कोर्ट के वापस शिक्षामित्र बनाए जाने के आदेश के बाद योगी सरकार ने ही शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाया। शिक्षामित्र मेरे पास भी आए थे। उनको कहा है कि 2024 तक सरकार के कामों को लोगों तक पहुंचाएं। 2024 में सरकार बनने के बाद शिक्षामित्रों की मांगों पर विचार कर हल निकाला जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें