मकर संक्रांति के अवसर पर भाजपा नेताओं व सरकार के मंत्रियों ने तहरी भोज मनाकर लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। शहर के निराला नगर के मनोरम लॉन में भाजपा की महानगर इकाई ने तहरी भोज का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे।
इस मौके पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति पर भोज की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शुरू की थी। यह भोज सभी को जोड़ने का काम करता है। उन्होंने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कई अन्य प्रकार के व्यंजन भी परोसे गए। भोज में भाजपा सरकार के कई मंत्री व पार्टी नेता मौजूद रहे।