भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को अयोध्या में हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि मथुरा-काशी के लिए आंदोलन की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अयोध्या में खुदाई के बाद प्रमाण मिले थे पर मथुरा-काशी में तो पहले से ही प्रमाण मौजूद हैं इसलिए जैसे अयोध्या में हुआ वैसे ही मथुरा और काशी में भी हो जाएगा।