फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Eelction 2024: अखिलेश यादव ने बताया भाजपा को हराने का फॉर्मूला, बोले- गणित बहुत आसान है

Fri, 01 Mar 2024 05:06 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को हराने का गणित बहुत आसान है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यूपी में सभी सीटों पर हराएंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को हराने का गणित बहुत आसान है... किसान की आय दोगुनी नहीं हुई... चुनाव आया काले कानून वापस ले लिए।
विज्ञापन


किसान को खुश करने के लिए चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया गया। अगर भाजपा के लोग सच में किसानों के दुख दर्द समझते हैं... तो स्वामीनाथन ने जो फॉर्मूला दिया था उसे अमल क्यों नहीं कर रहे हैं?"
 

अखिलेश यादव ने ये जवाब भाजपा को हराने का गणित पूछने पर दिया।

वह लखनऊ में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने साफ किया कि वो लोकसभा चुनाव में मुद्दों के आसरे भाजपा को चुनौती देंगे।

यूपी में सपा-कांग्रेस का गठबंधन हुआ है। इसके तहत कांग्रेस प्रदेश की 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें