फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रियंका बताएं, पति ने कैसे बनाए 1 लाख के 300 करोड़'

Fri, 25 Apr 2014 02:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रियंका गांधी पर जुबानी हमला करते हुए कहा है कि प्रियंका जिस तरह राजनीति में सक्रिया हो रही हैं, पार्टी उसका स्वागत करती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रियंका रॉबर्ट का बचाव कर रही हैं लेकिन उन्हें बताना होगा कि उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने एक लाख रुपए से आखिर कैसे 300 करोड़ बना लिए।

बताते चलें कि हाल ही में वाशिंगटन पोस्ट में रॉबर्ट को लेकर एक खबर छपी थी, जिसमें यह खुलासा किया गया था कि उन्होंने एक लाख से 300 करोड़ रुपए बनाए हैं।

क्या बोले कांग्रेस के एडिशनल मेनीफेस्टो पर

भाजपा नेता रविशंकर ने प्रियंका और रॉबर्ट के बाद कांग्रेस पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि अब जब देश में चुनाव चल रहा है, कांग्रेस दलित अल्पसंख्यक और मुस्लिम कार्ड खेल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मुस्लिमों और दलितों के लिए आरक्षण की बात मेनीफेस्टो में शामिल करना सीधे-सीधे उनके खिलाफ साजिश करने जैसा है।

श्री प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस की ऐसी हरकत पर और राजनीतिक पार्टियों की चुप्पी से उन्हें हैरानी है। उन्होंने कहा कि भाजपा से सभी दलों में बौखलाहट है।
विज्ञापन

CBI प्रमुख की नियुक्ति पर उठाया सवाल

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि चुनाव के दौरान सीबीआई हेड की नियुक्ति करना कांग्रेस की चाल हो सकता है। उन्होंने कहा कि क्या ऐसा नहीं लगता है कि कांग्रेस अपने घोटालों पर लीपापोती करने का इंतजाम कर रही है?

जब प्रसाद से यह पूछा गया कि क्या एनडीए सभी घोटालों की जांच करेगी? जवाब में उन्होंने कहा, घपले पर पूर्वाग्रह की कार्रवाई नहीं बल्कि कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि लोग विश्वास के साथ मोदी की ओर देख रहे हैं। लोग आज महंगाई की मार झेल रहे हैं लेकिन एनडीए सरकार में राशन कार्ड लोग भूल जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें