फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक: भाजपा महिला मोर्चा की नेता समेत दो की मौत

Thu, 14 Nov 2019 05:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रमा शुक्ला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डेंगू ने बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की नगर मंत्री समेत दो लोगों की जान ले ली। लखनऊ में आलमबाग के जयप्रकाश नगर निवासी व भाजपा महिला मोर्चा की नगर मंत्री रमा शुक्ला (35) को दस दिन पहले बुखार आया था। हालात गंभीर होने पर तीमारदारों ने उन्हें चार नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


उनकी प्लेटलेट्स करीब 30 हजार थीं। पांच नवंबर को उन्हें अजंता अस्पताल ले जाया गया। हालत न सुधरने पर पीजीआई में भर्ती कराया। बलरामपुर अस्पताल में कार्यरत पति राजीव शुक्ला ने बताया कि रमा शुक्ला पीजीआई में चार दिन वेंटिलेटर पर थी। उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। उनके अंतिम संस्कार में सांसद, विधायक शामिल रहे।

उधर, इंदिरानगर में इरम स्कूल के पास रहने वाले निजी कोचिंग के शिक्षक अनुपम श्रीवास्तव  (43) की निजी अस्पताल में डेंगू से मौत हो गई। सीएमओ डॉ नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि डेंगू से दो मरीजों की बात सामने आई है। वहीं लखनऊ में बुधवार को डेंगू के 19 नए मरीज सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें