फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने वापस कराया वारंट, मऊ में हुए दंगों से जुड़ा है मामला

Wed, 13 Dec 2023 05:03 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

मऊ में हुए दंगों को लेकर लखनऊ में विरोध प्रदर्शन में तोड़फोड़ के एक मामले में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एमपीएमएलए कोर्ट में हाजिर हुए। जानें, क्या था पूरा मामला?
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ में हुए दंगों को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान तोड़-फोड़ करने के मामले में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संभल निवासी राजेश सिंहल ने एमपीएमएलए कोर्ट में हाजिर होकर अपने खिलाफ जारी वारंट वापस करा लिया है। विशेष एसीजेएम अम्बरीश श्रीवास्तव ने मामले में सुनवाई के लिए चार जनवरी की तारीख तय की है।

विज्ञापन


पत्रावली के मुताबिक हजरतगंज के तत्कालीन थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने 22 जनवरी 2005 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मऊ जिले में हुए दंगों के विरोध में भाजयुमो के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अशोक कटारिया के नेतृत्व में करीब 600 कार्यकर्ता लक्ष्मण मेला से विधानसभा का घेराव करने निकले। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के समझाने के बाद भी सांप्रदायिक नारे लगाना बंद नहीं किया।

इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस पर पटाखे, देसी बम और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने अशोक कटारिया समेत 68 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन


मामले की जांच के बाद अशोक कटारिया और राजेश सिंघल समेत 16 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। इस मामले में सिंहल कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। इसलिए कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर रखा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें