बुलंदशहर मामले में सपा नेता आजम खां के बयान पर भाजपा के प्रवक्ता आईपी सिंह ने बेहद शर्मनाक कमेंट पोस्ट किया है। उनके मुताबिक, जब आजम खां की बीवी और बेटी का गैंगरेप होगा तो उनकी आंखें खुलेंगी। आईपी सिंह ने ट्वीट किया, ‘मियां आजम खान के बेटी और बीबी से gang rap हो जाय तब आजम की आँख खुलेगी बुलंदशहर हाई वे पर 12 साल की बेटी और माँ के साथ गैंगरेप पर ओछी बात कही’।
बता दें कि आजम खां ने बुलंदशहर हाईवे पर हुए गैंगरेप केस में राजनीतिक साजिश की ओर इशारा किया था। उन्होंने कहा था, गैंगरेप विपक्ष की साजिश हो सकती है। वोट के लिए लोग किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। हालांकि बयान पर विवाद बढ़ने पर उन्होंने बात पलट दी थी और कहा, मैंने विरोधियों की साजिश नहीं कही थी बल्कि कहा था चुनाव का वक्त है जांच की जरूरत है।
आजम खां के बयान पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने कहा था, मुलायम सिंह को आजम खां के बयान पर तुरंत सख्त एक्शन लेना चाहिए क्योंकि अखिलेश इस मामले में कुछ नहीं करेंगे।
आजम के बयान पर ये बोला था पीड़ित पक्ष
सोशल मीडिया पर आईपी सिंह का पोस्ट
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि शुक्रवार को बुलंदशहर में हुई गैंगरेप की घटना के बाद आजम खां ने बयान दिया था, वोटों के लिए लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं।
अगर मुजफ्फरनगर, शामली और कैराना में वोटों के लिए कुछ भी किया जा सकता है तो यहां क्यों नहीं। सत्ता के लिए राजनीतिक लोग किसी को भी मार सकते हैं, दंगे करा सकते हैं, निर्दोष लोगों की हत्या करा सकते हैं, इसलिए सच का पता लगाना जरूरी है।
आजम के इस बयान के बाद पीड़िता के पिता जबरदस्त गुस्से में आ गए और कहा, आजम उनके सामने आएं तो वह उन्हें इसका जवाब देंगे।
उन्होंने कहा कि आजम को बोलने से पहले सोच लेना चाहिए। अगर उनके परिवार की बेटी के साथ ऐसा हादसा होता तो क्या वे ऐसा कहते?
पढ़ें, हाईवे गैंगरेप घटना
बुलंदशहर गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
यूपी से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) संख्या-91 पर लूटपाट तथा नाबालिग लड़की और उसकी मां से सामूहिक बलात्कार की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया।
बदमाशों ने नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे परिवार की कार रुकवाकर इस घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे दोस्तपुर गांव के पास बदमाशों ने साइकिल की फ्रीव्हील फेंककर कार रुकवाने के बाद परिवार को बंधक बनाया।
उनके नगदी-जेवर लूट लिए और मां और बेटी को खेत में खींचकर उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया। चार घंटे तक हाईवे किनारे कहर ढहाने के बाद लुटेरे भाग गए। जिला शाहजहांपुर के एक गांव निवासी दो भाई नोएडा में परिवार सहित रहते हैं।
एक भाई ड्राइवर और दूसरा एक निजी कंपनी में गार्ड है। बड़े भाई ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि 10 दिन पहले मां का बीमारी के चलते देहांत हो गया था।
तेरहवीं में शरीक होने के लिए वे लोग परिवार सहित गांव जा रहे थे। एसेंट कार में दोनों भाई, दोनों की पत्नी, छोटे भाई की 13 वर्षीय बेटी और बड़े भाई का 10 वर्षीय बेटा समेत छह लोग थे।