भाजपा ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताते हुए यूपी चुनाव के लिए जारी किए जाने वाले घोषणा पत्र कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सहित भाजपा के सभी बड़े नेता व मंत्री मौजूद थे।
मुख्यमंत्री योगी ने उनके निधन पर ट्वीट करते हुए कहा कि स्वर कोकिला, 'भारत रत्न' लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।