फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी... गरीबों को मिलेगा पांच लाख तक का मुफ्त इलाज, ऐसे जारी की जाएगी पात्रता सूची

Thu, 05 Apr 2018 02:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में आयुष्मान भारत नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम (एनएचपीएस) का लाभ गरीबों को जल्द ही मिलेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए संभावित तिथि 15 अगस्त तय की है। लाभार्थियों को उनकी पात्रता की जानकारी 30 अप्रैल को दी जाएगी।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर लाभार्थियों के नामों की घोषणा की जाएगी। पात्रता सूची का 1 से 7 मई तक लाभार्थी के घर जाकर परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद सूची केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।

दरअसल, केंद्र सरकार ने योजना के तहत गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा देने की घोषणा की है। योजना को मूर्तरूप देने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 2011 और 2016 में केंद्र सरकार के सोशियो इकोनॉमिक कास्ट सेंशस (एसईसीसी) सर्वे में चिह्नित प्रदेश के करीब 1.16 करोड़ परिवारों को इसका फायदा मिलेगा। एक परिवार का राष्ट्रीय औसत 4.5 सदस्य माना जाता है।
विज्ञापन


इस हिसाब से करीब पांच करोड़ लोगों का इस योजना का लाभ देने की तैयारी है। एसईसीसी की सूची में शामिल लोगों को ग्राम्य विकास अधिकारियों, एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से चयन की जानकारी दी जाएगी। योजना के प्रीमियम में 60 फीसदी हिस्सा केंद्र और 40 फीसदी हिस्सा राज्य सरकार देगी।
विज्ञापन

किसी भी प्रदेश में करा सकेंगे इलाज

aadhar for bail
एनएचपीएस के स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस योजना में एसईसीसी में शामिल परिवार के सदस्यों को किसी भी प्रदेश के अस्पताल में इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सूची में दर्ज उसका पहचान पत्र साथ होना जरूरी है। योजना में परिवारों की संख्या नहीं बढ़ा सकती, लेकिन परिवार में नए सदस्य का जन्म होने पर उसे सूची से जोड़ा जा सकेगा।

पहचान पत्र होगा जरूरी
एनएचपीएस के लाभार्थियों को जानकारी देने के लिए 30 अप्रैल को ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें होंगी। इसमें वीडीओ, एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पात्र लोगों का नाम बताएंगे। पात्र लोगों को कोई भी स्वास्थ्य कार्ड नहीं मिलेगा। वे अपने पहचान पत्र के माध्यम से ही इलाज की सुविधा ले सकेंगे।
- उमेश मिश्र (सीईओ), स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रीहेंसिव हेल्थ इंश्योरेंस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें