फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की चिंता नहीं, कॉर्पोरेट घरानों की सेवा में लगी भाजपा: अखिलेश यादव

Sun, 06 May 2018 10:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा शासन में प्रदेश में राजनीतिक अराजकता की स्थिति है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है, लेकिन अन्नदाता ही घोर उपेक्षा के शिकार हैं। भाजपा को किसानों की चिंता नहीं, वह कॉर्पोरेट घरानों की सेवा में  लगी है।

विज्ञापन


रविवार को अखिलेश ने कहा कि सरकार के मुखिया का ध्यान संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन पर कम है। जनता ही नहीं, सांसद, विधायक तक अपने काम न होने की शिकायतें कर रहे हैं। मंत्री भी भ्रष्टाचार बढ़ने के आरोप लगा रहे हैं।

मुख्यमंत्री को ट्वीट पर टिप्पणी करने के बजाय विकास व किसानों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आंधी-तूफान से आगरा, कानपुर शहर व देहात में सर्वाधिक जनधन की क्षति हुई। मुख्यमंत्री कर्नाटक के कार्यक्रम संपन्न करके आगरा आए। आपदा प्रभावित गांवों में राजस्व वसूली व बिजली बिल माफ किए जाएं। जिन किसानों की फल-सब्जी व अन्य फसलें नष्ट हुई हैं, उन्हें भी पर्याप्त मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन


बिचौलियों को बेचना पड़ रहा गेहूं
सपा अध्यक्ष ने कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों को इस तरह परेशान किया जाता है कि वे मजबूरी में अपनी फसल बिचौलियों को बेच दें। किसानों से गेहूं सफाई और पल्लेदारी के नाम पर भी अवैध उगाही हो रही है। कई-कई दिन डेरा डाले रहने के बावजूद तौल नहीं होती है। एफसीआई की जायस (अमेठी) मंडी में किसान अब्दुल सत्तार की दो दिन तक क्रय केंद्र पर बारी नहीं आई। परेशान हाल सत्तार की वहीं मौत हो गई। सरकार को उनके परिवारीजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा देना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें