फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Plan of BJP: रामपुर और आजमगढ़ को अपना अभेद्य दुर्ग बनाएगी भाजपा, विकास परियोजनाओं पर सीएम कार्यालय की रहेगी नजर

Tue, 28 Jun 2022 05:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा आजमगढ़ को कई बड़ी सौगात देने की तैयारी में हैं। उपचुनाव में जीत के बाद भाजपा रामपुर और आजमगढ़ को अपना अभेद्य दुर्ग बनाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी ने इस संबंध में योजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ और रामपुर को उपचुनाव में ढहाने के बाद अब भाजपा इसे अपना अभेद्य दुर्ग बनाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों ही जिलों को शीर्ष प्राथमिकता में रखते हुए यहां चल रहीं विकास परियोजनाओं की शासन स्तर से समीक्षा के निर्देश दिए हैं। इन जिलों पर अब मुख्यमंत्री कार्यालय की सीधी नजर होगी।

विज्ञापन


मंगलवार को सरकार के पहले 100 दिन के कार्यों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की अभूतपूर्व जीत की चर्चा करते हुए स्थानीय जनता के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में स्थानीय जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में अभूतपूर्व विश्वास जताया है। हमें इस विश्वास और उनके भरोसे पर खरा उतरना होगा। सभी विभाग इन दोनों जनपदों से सम्बंधित विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर लें, कोई भी प्रस्ताव लंबित न रहे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा भी इन क्षेत्रों में संचालित/लंबित विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

हरिहरपुर को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात
शास्त्रीय संगीत में आजमगढ़ के हरिहरपुर घराना की समृद्ध विरासत का जिक्र करते सीएम ने कहा कि हरिहरपुर घराना 600 वर्ष से अधिक पुराना घराना है। ऐसे में संगीत जगत के लब्ध प्रतिष्ठ लोगों से परामर्श कर उनकी मंशानुरूप कला-संगीत साधकों के हित में यहां के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार किया जाए। इसी तरह बिलासपुर (रामपुर) चीनी मिल का सुदृढ़ीकरण का कार्य यथाशीघ्र किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें