पार्टी ने तय किया कि बूथ-बूथ जाने वाले कार्यकर्ता न सिर्फ योजनाओं और उपलब्धियों की लोगों को जानकारी दें, बल्कि बूथ पर जाने वालों के जरिये लाभार्थियों से बातचीत कर जानने की कोशिश करें कि वे सिर्फ कागजी लाभार्थी तो नहीं है। जिन पात्र व्यक्तियों को प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला है उन्हें उसका लाभ दिलाने की कोशिश करें।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश की जनता में भाजपा के प्रति लगातार बढ़ते विश्वास से विपक्षी दल हताश व निराश हैं।
बैठक में उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, गोविंद नारायण शुक्ला, सलिल विश्नोई, विद्यासागर सोनकर और सभी क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय संगठन मंत्री भी शामिल थे।