फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पश्चिमी जिलों में धार्मिक उन्माद फैला रही भाजपा'

Mon, 15 Dec 2014 01:46 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसएस, विहिप, बजरंग दल और भाजपा का एक सूत्री एजेंडा प्रदेश में अराजकता फैलना रह गया है। ये पश्चिमी जिलों में धार्मिक उन्माद फैलाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे सामाजिक तनाव व अशांति होने की आशंका है। ये बातें सपा के प्रदेश प्रवक्ता व पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कही।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सामाजिक सद्भाव के पक्षधर हैं। इसमें अवरोध खड़ा करने वाले कभी अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि मिर्जापुर में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति का पूरा ध्यान सिर्फ सपा सरकार की खिलाफत पर रहा है। यहां तक कहा गया कि अखिलेश यादव सरकार को गिराने तक जंग जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन


लोकतांत्रिक ढंग से चुनी बहुमत की सरकार को गैरकानूनी तरीके से गिराने की बात करना जनादेश और प्रदेश की 20 करोड़ जनता का अपमान करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें