फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद माहौल बदला, भाजपा मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी

Tue, 17 Dec 2019 01:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

तीन तलाक, अनुच्छेद 370 और नागरिकता संशोधन कानून समेत केंद्र सरकार के अन्य निर्णयों से बदले हालात के मद्देनजर प्रदेश भाजपा मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। पार्टी ने स्वयं के स्तर पर कार्यालय की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद हो रहे उपद्रव के बीच प्रदेश मुख्यालय की सुरक्षा को फिर खतरा बताया गया है। प्रदेश कार्यालय में रोजाना या अक्सर आने वाले वाहनों के पास जारी किए जा रहे हैं। हर दो और चार पहिया वाहनों का नंबर नोट किया जा रहा है। कार्यालय के दोनों प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा गार्ड बढ़ाए गए हैं। अनजान व्यक्ति को प्रवेश देने से पहले पूछताछ करने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय की तर्ज पर प्रदेश मुख्यालय की भी सुरक्षा का प्लान बनाया जा रहा है। दोनों प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे, कार्यालय के चप्पे-चप्पे पर कैमरे की नजर रहेगी। सुरक्षा पर करीब एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित ने बताया कि प्रदेश कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा गया है, अभी हमने एहतियातन सुरक्षा के प्रबंध किए हैं। कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

पहले हो चुका है पथराव

कुछ वर्षों पहले अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से निकाले गए एक जुलूस के दौरान पार्टी कार्यालय पर पथराव हो चुका है। विपक्षी दलों की ओर से प्रदेश एवं केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन के दौरान भाजपा मुख्यालय को ही निशाना बनाया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें