फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी, अलीगढ़ में महिलाओं पर लाठीचार्ज करने पर बोले अखिलेश

Mon, 24 Feb 2020 09:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि संविधान बचाने के लिए नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन में सत्ता का दमन जारी है। अलीगढ़ में पुलिस द्वारा महिलाओं पर लाठीचार्ज निंदनीय है। भाजपा सरकार ने इस तरह क्रूरता की तमाम हदें पार कर दी हैं।

विज्ञापन


अहिंसात्मक और शांतिपूर्ण धरना देती महिलाओं पर लाठी बरसाना अनैतिकता है। सीएए, एनआरसी और एनपीआर पर असहमति प्रदर्शित करने के लिए धरना दे रही महिलाओं के साथ भाजपा सरकार लगातार बदसलूकी करती रही हैं। लोकतंत्र में इसकी कतई इजाजत नहीं दी जा सकती।

लोकतांत्रिक प्रणाली में असहमति को स्वीकृति दी जाती है और यह नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। देश में हो या प्रदेश में हर जगह भाजपा के राज में कानून व्यवस्था इस तथाकथित डबल इंजन की सरकार में ठप्प पड़ी है। सत्ताधीशों को लोकलाज की कतई परवाह नहीं है।
विज्ञापन


कोई भी संवेदनशील व्यक्ति महिलाओं की गोद में ठिठुरते मासूम बच्चों के साथ दर्व्यवहार की सोच भी नहीं सकता है। भाजपा ने क्रूरता और असभ्यता की सभी सीमाएं तोड़ दी है। भाजपा सरकार का यह आचरण अमानवीय है।

विज्ञापन

'स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं'

सोमवार को अखिलेश यादव से मुलाकात करने वालों ने पुलिस और प्रशासन के व्यवहार की शिकायतें की। अखिलेश ने कहा, किसानों पर अत्याचार हो रहा है। पीड़ितों, बीमारों को इलाज की सुविधा भी नहीं है। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश को पूरी तरह उजाड़ने पर आमादा है। प्रशासन को सत्ता का अनुचर बना दिया गया है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें