मंत्रियों की लोकसभा संचालन समिति की बैठक के बाद पहला कार्यक्रम 10 से 15 नवंबर के बीच बूथ समितियों के सदस्यों के अभिनंदन समारोह का है। हर बूथ पर अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, दोनों उप मुख्यमंत्री, महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत अन्य विधायक शामिल होंगे।
17 नवंबर को कमल संदेश बाइक रैली
80 लोकसभा क्षेत्रों में निकलने वाली रैली में हर बूथ से पांच-पांच कार्यकर्ता झंडा, पटका व टोपी के साथ लोकसभा केंद्र पर पहुंचेंगे। शुभारंभ स्थल से रैली अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों को रवाना होगी।
दिसंबर में 403 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा
महात्मा गांधी की जयंती के 150वें वर्ष में प्रवेश करने पर भाजपा 1 से 15 दिसंबर के बीच सभी विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा आयोजित करेगी। हर विधानसभा में 25-25 लोगों की 6 टोलियां बनाकर 150 किमी की पदयात्रा की जाएगी।
कमल विकास ज्योति महाभियान 26 जनवरी को शाम पांच बजे से प्रारंभ होगा। बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता मोदी व योगी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के घर-घर जाकर कमल दीपक जलाकर केंद्र व राज्य की उपलब्धियां बताएंगे।