फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में मारपीट मामला: BJP ने विधायक को दिया नोटिस, लिखा- आपके आचरण से पार्टी को नुकसान; सात दिन में दें जवाब

Tue, 24 Jun 2025 08:51 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ट्रेन में मारपीट के मामले में भाजपा ने बबीना के विधायक को नोटिस दिया है। इसमें लिखा कि आपके आचरण से पार्टी को नुकसान हो रहा है। मामले में सात दिन के अंदर जवाब देने को कहा है। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन में यात्रा के दौरान कुछ लोगों से मारपीट करने के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बबीना (झांसी) के विधायक राजीव पारीक्षा को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। पार्टी की ओर से विधायक को सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला की ओर से जारी पत्र में विधायक के इस आचरण को पार्टी की छवि के लिए नुकसानदेह और अनुशासनहीनता माना गया है। पत्र में कहा गया है कि समय से स्थिति स्पष्ट न करने पर विधायक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ेंः- UP: 'राम को गाली देने वाले स्वीकार नहीं...', सपा से निकाले जाने के बाद मनोज पांडेय ने अखिलेश पर कही बड़ी बात

पूर्व जिलाध्यक्ष को भी कारण बताओ नोटिस

इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ बयानबाजी करने के मामले में मथुरा की पूर्व जिलाध्यक्ष मधु शर्मा को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें भी सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें