फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Poll 2024: चैत्र नवरात्र के कार्यक्रमों में महिलाओं को जोड़ने पर जोर, सुरक्षा व स्वावलंबन पर सियासत

Thu, 16 Mar 2023 05:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लोकसभा चुनाव में महिला मतदाताओं के वोट निर्णायक भूमिका अदा करते हैं। प्रदेश की योगी व केंद्र सरकार ने महिलाओं के स्वावलंबन और सम्मान पर तेजी से फोकस बढ़ाया है।
विज्ञापन
- फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले सरकार और सत्तारूढ़ दल आधी आबादी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के एजेंडे पर जुटा है। वहीं विपक्ष के दांव ने सियासी गरमी बढ़ा दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम नवमी पर अखंड रामायण पाठ की सरकारी पहल को अपने अंदाज में सराहा, लेकिन सभी धर्मों के आयोजन के लिए सरकार से बजट देने की मांग कर दी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बिना नाम लिए इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर अखंड रामायण के पाठ में किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए। अब इसको लेकर भी सियासत बढ़ गई है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2024 में आधी आबादी के जरिये केंद्र में मोदी सरकार की तीसरी बार ताजपोशी के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं के स्वावलंबन और सम्मान पर तेजी से फोकस बढ़ाया है। राज्य सरकार ने चैत्र नवरात्र में शक्तिपीठों और मंदिरों में देवी जागरण और पूजन के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक महिलाओं को शामिल करने पर जोर दिया है। स्वच्छता से जुड़े कार्यों के लिए 30 मार्च तक ‘स्वच्छोत्सव’ अभियान चलाने और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ‘नवदेवी सम्मान’ देने का एलान किया है।

ये भी पढ़ें -  32 सीढ़ियां चढ़कर होंगे रामलला के दर्शन, राममंदिर के भूतल का 70 फीसदी निर्माण पूरा, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नवरात्रि में स्वच्छता के लिए 30 मार्च तक चलेगा ‘स्वच्छोत्सव’ अभियान


राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 45 लाख ग्रामीण परिवारों की महिलाओं को इस साल दिसंबर तक स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बेटियों को 12वीं तक मुफ्त आवासीय शिक्षा देने की योजना शुरू हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 17 स्मार्ट सिटी में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को प्रमुखता देते हुए सेफ सिटी के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर भाजपा ने भी केंद्र व प्रदेश सरकार की तीन करोड़ महिला लाभार्थियों को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

सभी धर्मों के लिए जारी हो बजट : अखिलेश
अखिलेश यादव ने रामनवमी मनाने के लिए हर जिले को 10 लाख रुपये दिए जाने का तो स्वागत किया। लेकिन, कहा कि इतनी कम रकम से क्या होगा? कम से कम 10 करोड़ देने चाहिए, जिससे सभी धर्मों के त्योहारों को मनाया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार त्योहारों पर फ्री सिलेंडर दे और उसकी शुरुआत इसी रामनवमी से हो।

अखंड रामायण पर नहीं होनी चाहिए आपत्ति
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि रामचरित मानस व रामायण के अखंड पाठ से किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए। देश में बहुत से ऐसे श्रद्धालु हैं जो रामचरित मानस का नित्य पाठ करके ही अपनी दिनचर्या शुरू करते हैं।
विज्ञापन


इस तरह समझिए महिलाओं की ताकत
- जनवरी में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान मे 21,72,808 नए मतदाता शामिल किए गए थे। इनमें 10,45,945 पुरुष थे, जबकि नई महिला मतदाताओं की संख्या 11,26,293 थी।
- प्रदेश में 15,04,67,489 मतदाता हैं। इनमें सात करोड़ से अधिक महिला मतदाता हैं।
- लोकसभा चुनाव 2014, विधानसभा चुनाव 2017, लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को एकतरफा जीत जीत में आधी आबादी की अहम भूमिका मानी जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें