फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र में उपचुनावों में फिर हारी बीजेपी, सपा की बड़ी जीत

Thu, 16 Apr 2015 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की दिग्गज नेता उमा भारती की छोड़ी गई महोबा जिले की चरखारी विधानसभा सीट एक बार फिर भाजपा के हाथ से फिसल गई।
विज्ञापन


बुधवार को आए परिणाम में उर्मिला सिंह राजपूत साइकिल पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं। उन्होंने भाजपा के अखिल राजपूत को 40,949 वोटों से हराया।

बुंदेलखंड इलाके में भगवा राजनीति की झंडाबरदार उमा भारती की परंपरागत सीट छिनना भाजपा की चुनावी रणनीति पर सवालिया निशान खड़ा करती है।

उमा के लोकसभा पहुंचने के बाद पिछले साल सितंबर में हुए उपचुनाव में भी इस सीट पर भाजपा को करारी शिकस्त मिली थी और वह तीसरे पायदान पर खिसक गई थी।

सपा के कप्तान सिंह राजपूत यहां से विधायक बने, लेकिन अदालत से सजा होने के कारण उनकी सदस्यता खत्म हो गई। अब उनकी पत्नी ने इस सीट पर कब्जा किया है।
विज्ञापन

इन सीटों पर भी मिली थी करारी हार

लोकसभा चुनाव में भाजपा के जबर्दस्त प्रदर्शन को देखते हुए यह उम्मीद तो थी ही कि उपचुनाव में पार्टी कम से कम अपने दिग्गज नेताओं द्वारा छोड़ी जाने वाली सीटों पर तो कब्जा बरकरार रखेगी ही।

लेकिन बीते दो उपचुनावों में भाजपा का जो हश्र हुआ है, उससे साफ है कि प्रदेश संगठन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

भाजपा के 11 विधायकों के सांसद बनने के बाद सितंबर में उपचुनाव हुए थे। इसमें सपा ने बिजनौर, ठाकुरद्वारा, निघासन, हमीरपुर, चरखारी, सिराथू, बलहा और रोहनियां सीट पर जीत दर्ज की थी।

भाजपा की बात करें तो राजधानी में पार्टी के कद्दावर नेता कलराज मिश्र की छोड़ी गई सीट पर पार्टी ने कब्जा बरकरार रखा।

इसी तरह डॉ. महेश शर्मा की छोड़ी गई नोएडा सीट व राघव लखनपाल की छोड़ी गई सहारनपुर सीट ही भाजपा को मिल सकी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें