बागी प्रत्याशियों के प्रति कड़ा तेवर अपनाते हुए उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बात सोमवार को समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने आरपी आदर्श इंटर कॉलेज के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान कही। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि विकास के लिए भाजपा जरूरी है। भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को जिताने की लोगों से अपील की। उन्होंने योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा संगठन व पार्टी का निर्देश सर्वोपरि है।
पार्टी से घोषित प्रत्याशी ही पार्टी का बैनर व झंडा लगाएंगे। बिना पार्टी के अनुमति के किसी भी प्रत्याशी के झंडा बैनर लगाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा, राजकिशोर कश्यप उर्फ बमबम, श्रवण कुमार शुक्ला, पूर्व प्रमुख यूपी सिंह, हरीश पांडेय, पंकज सिंह, कमलेश पांडेय, जिला पंचायत प्रत्याशी पीयूष मिश्रा, प्रमोद चंचल आर्य, जनार्दन वर्मा, राम निवास वर्मा, उदयराज वर्मा, जयप्रकाश सिंह, केके उपाध्याय, सुधांशु गुप्ता, दिनेश पांडेय, ज्ञानेंद्र चौधरी, देव मणि तिवारी आदि रहे।