फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटिंग के बाद भी सपा से खौफजदा है BJP

Wed, 14 May 2014 10:10 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है यहां तक कि एक्जिट पोल भी भाजपा के पक्ष में आ रहे है लेकिन यूपी में मतगणना से भाजपा सपा से खौफज़दा है।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं को लगता है कि सपा मतगणना में गड़बड़ी करा सकती है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने समाजवादी पार्टी पर स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से मतगणना के दौरान गड़बड़ी फैलाने और धांधली कराने की आशंका जताई है।

उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से 16 मई को सभी मतगणना स्थलों पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती, मतगणना हाल में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और वीडियोग्राफी कराने की मांग की है।
विज्ञापन

Trending Videos

सपा पर लगाए आरोप

लक्ष्मीकांत वाजपेयी मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फीरोजाबाद, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, बदायूं, प्रतापगढ़ व जालौन आदि लोकसभा क्षेत्रों में सत्तारूढ़ दल ने बाहुबलियों व स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से गड़बड़ी की।

इन्होंने बूथ कैप्चरिंग कर मतदान को प्रभावित करने की कोशिश की। स्थानीय प्रशासन की भूमिका भी निष्पक्ष नहीं रही। पार्टी की मांग पर चुनाव आयोग ने ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने कहा, अब सरकार बड़े पैमाने पर मतगणना में गड़बड़ी फैलाकर धांधली की योजना बना रही है।

इसके लिए आयोग से सभी मतगणना केंद्रों को केंद्रीय सुरक्षा बल व पैरामिलिट्री फोर्स को सौंपने, यूपी पुलिस की तैनाती मतगणना कक्ष के बाहर व सड़क पर करने, संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने तथा कक्ष व परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

की खास सुरक्षा की मांग

केंद्र सरकार के एक अधिकारी की माइक्रो आब्जर्वर के रूप में तैनाती और गणना व परिणाम लिखने का काम केंद्र सरकार/राष्ट्रीयकृत बैंक के कर्मचारी को सौंपने की मांग की गई है।

वाजपेयी ने बताया कि फीरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज व आजमगढ़ में सपा मुखिया या उनके परिवार के लोग प्रत्याशी हैं। घोसी-मऊ में बाहुबली प्रत्याशी हैं।

यहां निष्पक्ष मतगणना के लिए विशेष व्यवस्था करनी चाहिए। वाजपेयी ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने सपा मुखिया के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई तो कड़ा विरोध होगा। मतगणना के दिन सभी 80 जिलों में पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा,भाजपा केंद्र की सत्ता में आने पर प्रदेश की सपा सरकार को गिराने का कोई प्रयास नहीं करेगी। पर, यदि सरकार अपने पापों से गिरती है तो उसे बचाने का भी काम नहीं करेगी। भाजपा निर्वाचित सरकारों को गिराने की पक्षधर नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें