फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विप उपचुनाव : धर्मेंद्र सिंह सैंथवार व निर्मला पासवान भाजपा उम्मीदवार, दलित व सैंथवार वोट बैंक साधने की कोशिश

Sat, 30 Jul 2022 10:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विधानसभा में भाजपा गठबंधन के  273 विधायक होने के नाते दोनों सीटों पर भाजपा की जीत तय है। यदि सपा ने उम्मीदवार नहीं उतारे तो भाजपा के दोनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित होंगे और परिषद में भाजपा के सदस्यों की संख्या 73 से बढ़कर 75 हो जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद की दो सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा ने गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निर्मला पासवान को उम्मीदवार घोषित किया है।विधान परिषद में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के निधन से एक सीट खाली हुई है। वहीं दूसरी सीट पूर्व एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह के विधानसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद उनके इस्तीफे से खाली हुई है।

विज्ञापन


परिषद में विधानसभा क्षेत्र कोटे की दो खाली सीटों पर उपचुनाव के लिए एक अगस्त तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 11 अगस्त को मतदान होगा। भाजपा ने धर्मेंद्र सिंह सैंथवार को उम्मीदवार बनाकर जहां एक ओर क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हौसलाफजाई की है, वहीं गोरखपुर क्षेत्र में पिछड़े वर्ग की प्रमुख सैंथवार जाति के मतदाताओं को साधने की भी कोशिश की है।

इसी तरह प्रयागराज निवासी निर्मला पासवान को उम्मीदवार घोषित कर महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के साथ दलित वर्ग को भी संदेश देने की कोशिश की है। विधानसभा में भाजपा गठबंधन के  273 विधायक होने के नाते दोनों सीटों पर भाजपा की जीत तय है। यदि सपा ने उम्मीदवार नहीं उतारे तो भाजपा के दोनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित होंगे और परिषद में भाजपा के सदस्यों की संख्या 73 से बढ़कर 75 हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें