भाजपा ने बुधवार को फैजाबाद सहित सात जिला व महानगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है।
अवधेश पांडेय को फैजाबाद का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इन सात जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा के साथ भाजपा ने प्रदेश के सभी 92 जिलाध्यक्षों व महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक के अनुसार पांडेय के अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने अवधेश गुप्ता को इलाहाबाद महानगर, शिवदत्त पटेल को इलाहाबाद जिला (यमुनापार) का और अमरनाथ तिवारी को प्रयाग जिला (गंगापार) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
श्रीकृष्ण शास्त्री को हरदोई, सुरेश गंगवार को पीलीभीत और रमेश सिंह लोधी को ललितपुर का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।