फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीन चरणों में होंगे भाजपा के संगठनात्मक चुनाव, तारीखों का एलान

Sat, 17 Aug 2019 09:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव 11 सितंबर से शुरू होंगे। तीन महीने तक चलने वाली चुनाव प्रक्रिया में सबसे पहले बूथ कमेटियों के चुनाव होंगे। इसके बाद 11 अक्तूबर से मंडल और 11 नवंबर से जिला समितियों और प्रांतीय परिषद के चुनाव होंगे। यह फैसला शनिवार को यहां प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में किया गया। 

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने की और उन्होंने सदस्यता अभियान की अंतिम तारीख 20 अगस्त से पहले ही 53 लाख सदस्य बन जाने पर खुशी व्यक्त की और बचे चार दिनों में 20 अगस्त तक चलने वाले प्राथमिक सदस्यता अभियान में अब 60 लाख सदस्य बनाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला चुनाव अधिकारियों और सह चुनाव अधिकारियों के नाम तय करते हुए उन्हें  संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया समझाई गई और निर्देश दिए गए कि संगठनात्मक चुनाव पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ होने चाहिए।
विज्ञापन


किसी भी प्रकार का भेदभाव और पक्षपात की बात नहीं आनी चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 11 से 30 सितंबर तक बूथ कमेटियों के चुनाव होंगे। इसके बाद 11 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक मंडल कमेटियों के और 11 नवंबर से 30 नवंबर तक जिला कमेटियों और प्रांतीय परिषद के चुनाव होंगे। 

विज्ञापन

सदस्यता का सत्यापन 16 से 25 तक

प्राथमिक सदस्यता का सत्यापन 16 अगस्त से शुरू हो गया है। यह 25 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद 26 से 31 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता का सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी है।

महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बैठक में बताया कि बूथों का चुनाव चार श्रेणियों में होगा। जहां 50 से कम सदस्य होंगे वहां की बूथ समिति 12 सदस्यों की होगी। जहां 50 से 150 सदस्य होंगे वहां 18 सदस्यों की बूथ समिति होगी। 

जहां 150 से 300 के बीच सदस्य हैं वहां 24 सदस्यों की समिति होगी। जिन स्थानों पर  300 से अधिक प्राथमिक सदस्य हैं वहां 30 सदस्यों की समिति बनेगी। 25 से 31 अगस्त तक सभी जिलों की बैठकें होंगी। 1 से 5 सितंबर तक सभी मंडलों में बैंठके होंगी। बैठक में केंद्रीय चुनाव अधिकारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश के चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन गोपाल भी शामिल थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें