उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लखनऊ कैंट सीट पर सुरेश तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है।
भाजपा ने गंगोह (सहारनपुर) सीट पर कीरत सिंह को, रामपुर सीट पर भारत भूषण गुप्ता, इगलास (अलीगढ़) सीट पर राजकुमार सहयोगी, लखनऊ कैंट सीट पर सुरेश तिवारी, जैदपुर (बाराबंकी) सीट पर अंबरीष रावत, गोविंदनगर (कानपुर) सीट पर सुरेंद्र मैथानी को उम्मीदवार बनाया है।
इसके अलावा, मानिकपुर (चित्रकूट) सीट पर आनंद शुक्ला, जलालपुर (अंबेडकरनगर) सीट पर राजेश सिंह, बलहा (बहराइच) सीट पर सरोज सोनकर व घोसी सीट पर विजय राजभर को उम्मीदवार बनाया है।