फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा ने संगठनात्मक जिलों में पार्टी के 98 प्रभारियों की घोषणा की, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Sat, 30 Jan 2021 02:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला को लखनऊ महानगर एवं लखनऊ जिला और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया को बलरामपुर का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभी छह क्षेत्रों में संगठनात्मक जिलों में पार्टी के 98 प्रभारियों की सूची जारी की।

विज्ञापन


अवध क्षेत्र में रायबरेली में विद्यासागर सोनकर, सीतापुर में राज्यसभा सदस्य हरिद्वार दुबे, लखीमपुर में दिनेश तिवारी, हरदोई में प्रकाश पाल, अंबेडकरनगर में दद्दन मिश्रा, बाराबंकी में रामचंद्र कनौजिया को पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बहराइच की कमान नीरज सिंह, गोंडा की एमएलसी अवनीश सिंह, श्रावस्ती अवधेश पांडेय, अयोध्या जिला एवं महानगर की पद्मसेन चौधरी और उन्नाव की प्रदेश मंत्री शंकर लोधी को सौंपी गई है। वाराणसी में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सलिल विश्नोई, गोरखपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नीलम सोनकर को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पंकज सिंह को मेरठ, दयाशंकर सिंह को फिरोजाबाद, विजय बहादुर पाठक को कानपुर और पूर्व प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह को मऊ का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, ऋषिपाल नागर अमरोहा के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें