फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Sat, 30 Jan 2021 12:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि 30 जनवरी को पूरा देश महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाता है।

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गांधी जी की शिक्षाएं एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करती हैं। उन्होंने विश्व को सत्य व अहिंसा का मार्ग दिखाया। हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस मौके पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक व महेंद्र सिंह सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।




बता दें कि गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के लिए लखनऊ के हजरतगंज का ट्रैफिक दो मिनट के लिए रोक दिया गया। इस दौरान मौन रहकर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें