फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास-सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सहारे चुनावी मैदान में उतरेगी भाजपा, बैठक में कोर कमेटी की सदस्यों ने रखे सुझाव

Mon, 21 Jun 2021 10:44 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आरएसएस के सह-सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष के सामने कमेटी के सदस्यों ने चुनावी रणनीति को लेकर सुझाव रखे।
विज्ञापन
योगी कैबिनेट, फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के विकास कार्यों और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जुड़े कामों के सहारे चुनाव मैदान में उतरेगी। सोमवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर करीब साढ़े तीन घंटे तक चली भाजपा कोर कमेटी की बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया। 

विज्ञापन


आरएसएस के सह-सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष के सामने कमेटी के सदस्यों ने चुनावी रणनीति को लेकर सुझाव रखे। वहीं मुख्यमंत्री ने सुझावों पर पक्ष रखते हुए अपनी सरकार की साढ़े चार साल की प्रमुख उपलब्धियों को कमेटी के सामने रखा।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्वांचल के क्षेत्रीय प्रचारक अनिल कुमार, पश्चिम के क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र और महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की मौजूदगी में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में सभी सदस्यों ने विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर अपनी राय रखी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीएल संतोष ने कहा कि साढ़े चार साल में प्रयागराज का कुंभ मेला, अयोध्या का दीपोत्सव, बरसाने की होली, काशी की देव दीपावली और कांवड़ यात्रा जैसे आयोजन हुए हैं। वहीं अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण भी शुरू हुआ है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए की समाप्ति जैसे ऐतिहासिक कार्य भी हुए हैं। इनके अतिरिक्त भी मोदी-योगी सरकार ने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी अनेक योजनाएं लागू की है जिनका सबसे अधिक लाभ प्रदेश की जनता को हुआ है।

बैठक में सरकार के सेवा सरोकारों के साथ राष्ट्रवाद से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाने की रणनीति पर चर्चा हुई। वहीं पश्चिम में किसानों से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर उनकी नाराजगी दूर करने, पिछड़े व अति पिछड़े वोट बैंक को साधने के लिए आगामी दिनों में कार्यक्रम आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। 

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दिनों में यूपी में होने वाले कार्यक्रमों की योजना पर भी विचार किया गया। बैठक में पार्टी की ओर से 2017 में जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र में से पूरे किए गए वादों की समीक्षा करने और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान और जनप्रतिनिधियों से संवाद के साथ सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का सुझाव दिया गया। 

बैठक में तय किया गया है कि वह पार्टी लगातार किसी न किसी कार्यक्रम के जरिये सरकार की उपलब्धियां लेकर न केवल जनता के बीच जाएगी बल्कि  अपने पक्ष में चुनावी माहौल भी बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें