फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS 2024: गाजीपुर से लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत करेंगे जेपी नड्डा

Fri, 13 Jan 2023 11:06 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 जनवरी को गाजीपुर से अपने अध्यक्ष पद के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी अध्यक्ष के तौर पर अपनी दूसरी पारी की शुरुआत गाजीपुर से करेंगे। नड्डा 20 जनवरी को गाजीपुर में सभा व अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसी दिन पार्टी विधिवत लोकसभा चुनाव का शंखनाद भी करेगी।

विज्ञापन


नड्डा को 20 जनवरी 2020 को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। पार्टी अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। लिहाजा उनका कार्यकाल 20 जनवरी 2023 को पूरा हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक 16-17 जनवरी को दिल्ली में होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नड्डा को फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। इसके बाद नड्डा का 20 जनवरी को गाजीपुर में पहला राजनीतिक कार्यक्रम है।

ये भी पढ़ें - निवेश लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही योगी सरकार, करीब 10 लाख करोड़ रुपए के एमओयू पर हुए हस्ताक्षर
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा अध्यक्ष ने इंवेस्टर्स समिट पर उठाए सवाल, पूछा- पहली समिट से कितनों को मिला रोजगार
विज्ञापन


वे यहां विपक्षी दलों के खिलाफ हुंकार भरते हुए मोदी-योगी सरकार की उपलिब्धयां गिनाकर लोकसभा चुनाव का शंखनाद और सैनिकों का सम्मान करेंगे। वे एक बूथ अध्यक्ष के घर पर चाय भी पीने जाएंगे। साथ ही एक धार्मिक स्थल का दर्शन भी करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी नड्डा की प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर बृहस्पतिवार को गाजीपुर पहुंचे। 

इसलिए गाजीपुर को चुना
प्रदेश में गाजीपुर, घोसी, नगीना, सहारनपुर, अमरोहा, बिजनौर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, लालगंज और जौनपुर लोकसभा सीटें बसपा के पास हैं। मैनपुरी, मुरादाबाद और संभल सपा और  रायबरेली कांग्रेस के कब्जे में है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी विपक्ष के कब्जे वाली 14 सीटों से करने की रणनीति बनाई है। गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी बसपा से सांसद हैं। विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के चुनावी मुद्दों में कानून व्यवस्था में सुधार मुख्य होगा। इसके चलते नड्डा की दूसरी पारी की पहले राजनीतिक कार्यक्रम के लिए गाजीपुर को चुना गया है। बता दें, विपक्ष के कब्जे वाली 14 सीटों पर पहले चरण में गृहमंत्री अमित शाह और नड्डा की रैलियां होंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें