फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश अध्यक्षों से मांगा लोकसभा चुनाव का रोडमैप, उत्तर भारत पर खास फोकस

Sat, 08 Jul 2023 09:42 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में हुई बैठक में राज्यों के प्रमुखों से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जीत का रोडमैप मांगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की उपलब्धियां घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तरी राज्यों को गहन योजना बनाने का एजेंडा सौंपा है। शुक्रवार को दिल्ली में हुई उत्तर भारतीय राज्यों के भाजपा अध्यक्षों और महामंत्री संगठनों की बैठक में नड्डा ने उन्हें अगली बैठक तक लोकसभा चुनाव का रोडमैप पेश करने को कहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोरखपुर और वाराणसी दौरे के चलते प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह दिल्ली बैठक में शामिल नहीं हुए। यूपी की ओर से प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने बैठक में महाजनसंपर्क अभियान की रिपोर्ट पेश की।

ये भी पढ़ें - हाईकोर्ट का सख्त आदेश, ग्राम सभाओं की जमीन से तत्काल अतिक्रमण हटवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ज्योति-आलोक मौर्या विवाद: लखनऊ पहुंची एसडीएम ज्योति मौर्या, कहा जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो


नड्डा ने कहा कि पार्टी ने अभियान की अवधि को 15 दिन बढ़ाया है इसका उद्देश्य तब ही सार्थक है जब कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर मोदी सरकार की उपलब्धियां पहुंचाएं। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक हजार प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संपर्क करने का लक्ष्य पूरा करने और टिफिन बैठकों का सभी मंडल स्तर पर आयोजन करें। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश, महासचिव सुनील बंसल भी मौजूद थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें