फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का 28 व 29 दिसंबर को होने वाला लखनऊ दौरा रद्द

Wed, 23 Dec 2020 01:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित होने के कारण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का प्रस्तावित दो दिवसीय लखनऊ दौरा रद्द हो गया है। वह 28 व 29 दिसंबर को राजधानी आने वाले थे।

विज्ञापन


बता दें कि नड्डा पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव का प्रचार कर रहे थे तभी वह कोरोना संक्रमित हो गए जिसके कारण उनके प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

नड्डा यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव व 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व प्रदेश सरकार के मंत्रियों से चर्चा के लिए आने वाले थे। अब उनका दौरा अगले वर्ष ही संभव हो पाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल बनने लगा है। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने यूपी में पंचायत चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी, ओमप्रकाश राजभर व शिवपाल सिंह यादव की पार्टी के एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की भी चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें