फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ उपचुनाव : कैंट सीट पर भाजपा के सुरेश चंद्र तिवारी जीते, मिले 50 हजार से ज्यादा वोट

Thu, 24 Oct 2019 02:11 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सुरेश चंद्र तिवारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ कैंट विधानसभा उप निर्वाचन 25 राउंड तक चली मतगणना के बाद भाजपा के सुरेश चंद्र तिवारी को विजेता घोषित कर दिया गया। उन्हें 56 हजार 153 वोट मिले। सुरेश चंद्र तिवारी ने मतदान के पहले राउंड से ही बढ़ता बना ली थी, जो अंत तक कायम रही। 
विज्ञापन


वहीं सपा के आशीष चतुर्वेदी को 20 हजार 952 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के दिलप्रीत सिंह 19 हजार 283 के साथ तीसरे स्थान पर रहे। बसपा के अरुण द्विवेदी को 10 हजार 561  वोट मिले और वे चौथे स्थान पर रहे। 

उपचुनाव के नतीजों के बाद सपा प्रत्याशी आशीष चतुर्वेदी ने ईवीएम में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर बैलेट पेपर पर चुनाव कराए जाते तो भाजपा को इसके आधे भी वोट न मिलते। उन्होंने चुनौती दी कि बैलेट पेपर पर चुनाव कराए जाए और अगर भाजपा को आधे भी वोट मिल जाएं तो वे सिर मुंडवा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें