अयोध्या में गुरुवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। रन फॉर आस्था दौड़ में शामिल होने के बाद उन्होंने राम की पैड़ी , राम कथा पार्क व हैली पैड का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने राम की पैड़ी की अविरलता भी देखी। राम की पैड़ी के अविरल प्रवाह की हुई टेस्टिंग ।
विज्ञापन
अवनीश अवस्थी ने कहा कि 26 अक्टूबर को दीपोत्सव में विदेशी मेहमान शामिल हो रहे हैं। इसमें फिजी की डिप्टी स्पीकर बीना भटनागर भी शामिल हो रही है। साथ में केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। सीएम योगी के साथ दीपोत्सव उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी शामिल होंगे।