भाजपा ने मथुरा के गोकुल बैराज पर हुई हिंसा के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने शनिवार को यहां आरोप लगाया कि किसान लम्बे समय से आन्दोलनरत थे।
पर, सपा सरकार ने इस समस्या पर गंभीरता से विचार नहीं किया। डॉ. मिश्र ने आरोप लगाया कि किसान अपना मुआवजा मांग रहे हैं कोई खैरात नहीं। सरकार लाठी व गोली से आम लोगों का मुंह बंद करना चाहती है।
उन्होंने कहा, आंदोलन को हिंसक बनने से रोका जा सकता था यदि सरकार और उसके अधिकारी संवेदनशीलता और धैर्य का परिचय देते लेकिन सरकार ने हद दर्जे की लापरवाही बरती।
डॉ. मिश्र ने प्रदेश सरकार से किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाने और लाठी-गोली चलवाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा ने रबी फसल की तैयारियों में पिछड़ने के लिए प्रदेश की सरकारी मशीनरी को जिम्मेदार ठहराया है।