फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को कब ठीक राह पर लाएगी सरकार: भाजपा

Thu, 23 Oct 2014 01:07 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पूछा है कि वह प्रदेश की पुलिस को कब तक सही राह पर ले आएंगे।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बुधवार को यहां कहा कि मुख्यमंत्री रोज दावा करते हैं कि गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पर,आज तक  इस पर नियंत्रण नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


प्रो. रामगोपाल यादव समाजवादी परिवार के प्रमुख सदस्य हैं। उनकी भी जिम्मेदारी है कि वह अपराधों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

उन्हें बताना चाहिए कि कानून-व्यवस्था के लिए जो लोग चुनौती बन रहे हैं, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई?

गौरतलब है कि इसके पहले राज्यपाल ने भी राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर अखिलेश सरकार पर सवाल उठाए थे।

जिससे सरकार और राजभवन के बीच तल्खी पैदा हो गई थी। हालांकि मामले को संभालते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया था कि सरकार के राज्यपाल से मधुर संबंध हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें