फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP PCS-J का रिजल्ट घोषित, देखें यहां...

Wed, 22 Oct 2014 03:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी पीसीएस (जे) 2013 का रिजल्ट मंगलवार देर रात घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में 125 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इन सफल अभ्यर्थियों में शहर के चार होनहार भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इनमें से सौरभ श्रीवास्तव, पुत्र एम. एन लाल ने पांचवीं रैंक हासिल की है। सौरभ ने एलएलबी ऑनर्स और एलएलएम लखनऊ यूनीवर्सिटी से किया है। एलएलबी ऑनर्स में सौरभ के 71% और एलएलएम में 64% मार्क्स मिले हैं।

तैयारी के बारे में सौरभ का कहना है कि नोट्स बनाकर सब्जेक्ट्स की तैयारी की। 2 घंटे न्यूजपेपर पढ़े और कम से कम 4 घंटे सब्जेक्ट की तैयारी करें।

सफल अभ्यर्थियों में शहर के विवेक सिंह ने 47वीं रैंक हासिल की है। विवेक सरदार भगत सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने बताया कि कुर्सी पर बैठने के बाद उनकी पहली कोशिश होगी कि लोगों को फटाफट न्याय मिले।
विज्ञापन


रिचा वर्मा ने 66वीं रैंक हासिल की है। रिचा ने भी लखनऊ यूनीवर्सिटी से एलएलबी और एलएलएम किया है। रिचा ने स्टूडेंट्स को फोकस होकर पढ़ाई करने की सलाह दी है।

शहर की शिवानी रावत को परीक्षा में 94वीं रैंक मिली है। शिवानी ने एलयू से एलएलबी किया है। एलएलबी में शिवानी के 62 % और एलएलएम में उन्हें 68 % अंक मिले हैं।
विज्ञापन


तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को शिवानी ने सलाह दी है कि कॉन्सेप्ट क्लियर रखें और कॉन्फिडेंस के साथ इंटरव्यू फेस करें।

पीसीएस (जे) परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर तैनाती मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें